Type Here to Get Search Results !

भोपाल गैस कांड पर हालीवुड फिल्म में राजपाल यादव

जमीर सिद्दीकी, मुंबई.

भोपाल गैस कांड पर बनी फिल्मों की लाइन में एक और फिल्म हालीवुड में बनकर तैयार हो रही है, जोकि दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म ‘भोपाल अ प्रेयर फॉर रेन’ के जरिए राजपाल यादव हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। 

 भोपाल गैस कांड पर हालीवुड फिल्म में राजपाल यादव
राजपाल इस फिल्म में काम कर पूरी तरह संतुष्ट हैं, क्योंकि उनके लिए यह एक सपना सच होने जैसा है। राजपाल यादव ने कहा कि मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट हूं और मेरे लिए यह एक सपने का सच होना है।राजपाल ने कहा कि मैं काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और मैंने हास्य, सहायक और मुख्य भूमिकाएं की हैं लेकिन जब आपको ‘भोपाल अ प्रेयर फॉर रेन’ जैसी फिल्म मिलती है तो यह आपको बतौर अभिनेता संतुष्टि देती है। यह फिल्म भोपाल में 1984 में यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस लीक होने की घटना पर आधरित है।