Type Here to Get Search Results !

पुष्पा विश्वकर्मा बनी मध्यप्रदेश की पहली भारत कुमारी

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
राज्य मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पुष्पा विष्वकर्मा ने मोट, झांसी (उत्तरप्रदेश) में 21-22 नवम्बर 2014 तक आयोजित अखिल भारतीय टाइटल कुश्ती प्रतियोगिता में ‘भारत कुमारी’ टाइटल का खिताब अर्जित किया है। टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में आयोजित स्पर्धा में टाइटल खिताब अर्जित करने के उपलक्ष्य में पुष्पा को कुश्ती के प्रतीक चिन्ह गदा, पट्टा एवं पच्चीस हजार रूपये नगद राशि से सम्मानित किया गया। 


पुष्पा विश्वकर्मा बनी मध्यप्रदेश की पहली भारत कुमारी
झांसी में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का टाइटल जीता

यह खिताब अर्जित करने वाली पुष्पा प्रदेश की पहली बालिका कुश्ती खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के फाइनल में पुष्पा ने रोहतक हरियाणा की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रेखा दाहिया को एक तरफा मुकाबले में 14.04 के स्कोर से करारी शिकस्त देकर ‘भारत कुमारी’ का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के लिए पुष्पा विश्वकर्मा को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बधाई दी है।
गौरतलब होगा कि, पुष्पा विश्वकर्मा राय मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक फातिमा बानो एवं सहायक कोच विनय प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। पुष्पा विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2014 में भी पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी की प्रदेश को पात्रता भी दिलाई।