Type Here to Get Search Results !

‘रंग महोत्सव’ की सफलता के लिए ‘अभिव्यक्ति’ का हवन

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

गायत्री हवन के साथ ‘अभिव्यक्ति नाट्य मंच’ के सभी रंगकर्मियों ने की 16 दिसम्बर से होने जा रहे ‘शाहजहांपुर रंग महोत्सव’ के सफल होने की कामना की। 


‘रंग महोत्सव’ की सफलता के लिए ‘अभिव्यक्ति’ का हवन
शहीदों की नगरी‘ में देश के शहीदों को समर्पित ‘शाहजहांपुर रंग महोत्सव’ 16-19 दिसम्बर के बीच गांधी भवन में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में देश भर के 19 प्रदेशों से आयी 30 से अधिक टीम्स हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
हवन में संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महासचिव शमीम आजाद, उपाध्यक्ष संजय राठौर, विनीत सिंह, अरविन्द चोला, संजय डोनाल्ड, शालू यादव, शिवम् श्रीवास्तव, प्रवीण गौर, हिरा थिंड, रिशिकांत, तसब्बर अली कोमल आदि मौजूद थे।