Type Here to Get Search Results !

भाजपा के खिलाफ सपा का दिल्ली में धरना 22 को

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक स्वागत समारोह में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। 


भाजपा के खिलाफ सपा का दिल्ली में धरना 22 को
सपा की बैठक में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिजवान का जोरदार स्वागत
 
इस मौके पर राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री ने रिजवान अहमद को सपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करके संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा भाजपा की सरकार की वादा खिलाफी एवं जन विरोधी नीतियों के विरोध में 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ सभी फ्रंटलों के अध्यक्षों को पहुंचना है। बैठक में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, नवनीत यादव, कुसुमलता यादव, गायत्री वर्मा, अनवर अली, सर्बेश राठौर, कपिल सिंह, डा.उमर, अफजाल अली खां, हाफिज अहमद अंसारी, चेयरमैन अजय गुप्ता, चेयरमैन पति खुटार लक्ष्मण गुप्ता, इम्तियाज अली मंसूरी, ओम गुप्ता, विशाल यादव, विक्रांत चौधरी, सत्येंद्र यादव, राजाराम मौर्य, ब्रज बहादुर कश्यप, शकील खां, जितेंद्र यादव, गोपाल अग्निहोत्री, जगजीत सिंह टांडे, विजय सक्सेना, पंकज वर्मा, नन्हें, प्रतिभा अग्निहोत्री, अंकित सक्सेना, श्यामजी शुक्ला, सिद्दीक आदि मौजूद रहे।