Type Here to Get Search Results !

जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद के 15 वार्डो के लिए निर्वाचित जनपद सदस्यों को उत्कृष्ट स्कूल के माधव स्मृति भवन में जीत का प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए रिटर्निंग आफीसर एवं तहसीलदार एसएल शाक्या ने प्रात: 11 बजे से सदस्यों का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर तीन बजे तक कोई भी सदस्य प्रमाण पत्र लेने नहीं आया।
 
जीत का प्रमाण पत्र प्रदान करते रिटर्निंग आफीसर
जीत का प्रमाण पत्र प्रदान करते रिटर्निंग आफीसर

सर्व प्रथम सुमेर वार्ड से विजयी हुए आसिफ बेग प्रमाण पत्र लेने आए जिन्हें जीत का प्रमाण पत्र रिटर्निंग आफीसर द्वारा प्रदान किया गया।
उसके बाद अन्य सदस्य प्रमाण पत्र लेने आए। 15 में से 9 सदस्यों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए, उनमें मिर्जा आसिफ बेग, कृष्णकांता पटेल, राजकुमार ठाकुर, वंदना शर्मा, मोहना बाई, मीरा यादव, सुषमा यादव, मुन्नीबाई, जयपाल सिंह शामिल है। शेष 6 सदस्य प्रमाण पत्र लेने नहीं आ सके।