भोपाल। राज्य में गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में अलनीनो का कम प्रभाव रहा। जिससे इस दौरान अच्छी बारिश हुई, जबकि जून माह और जुलाई के पहले तीन सप्ताह में अलनीनो का प्रभाव होने के कारण अच्छी बारिश नहीं हो पाई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार प्रदेश में जुलाई का सामान्य बरसात का कोटा पूरा हो गया। अगस्त के पहले सप्ताह में भी पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना है।
अलनीनो का प्रभाव कम होने से हो रही अच्छी बारिश, अगस्त में भी झमाझम के आसार
अगस्त 01, 2019
Tags
