भोपाल। राजधानी में चल रहे ड्रग्स बिक्री के अड्डों पर भोपाल पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। बुधवार रात में मारे गए छापे में कई किलो ड्रग्स और 11 लाख 84 हजार रुपए पकड़ा गया है। पुलिस ने छापे में 7 महिलाओं समेत 31 लोगों को हिरासत में लिया। इस पूरी कार्रवाई में 250 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। ड्रग्स को घरों के भीतर गड्ढ़ों में छिपाकर रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, बुधवारा चौक इलाके में पुलिस ने छापा मारा। सूत्र बताते हैं कि पूरे भोपाल में इसी इलाके से मादक पदार्थों की सप्लाई होती है। लंबे वक्त से पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही थी। पुलिस की स्पेशल टीम के साथ एक-साथ कई घरों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में घर के भीतर छुपाकर रखे मादक पदार्थ मिले।
सप्लाई करने वाले इतने शातिर थे कि घर में गड्ढे बनाकर ड्रग्स छुपा रखा था। ऐसे में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। छापे के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7 महिलाओं समेत 31 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया है।
आरोपियों के पास से 21 किलो 50 ग्राम गांजा, 900 ग्राम चरस, 6 पेटी शराब और 11,83,440 रुपये की अवैध राशि बरामद की गई है। इस मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।