Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं


वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में आपातकाल घोषित किया गया था। देश में अब संक्रमण के कुल 10 हजार मामले हो गए हैं। वहीं, अब पश्चिम एशिया में सबसे संक्रमित देश तुर्की (82 हजार 329) हो गया है। इससे पहले ईरान था, जहां अभी कुल 80 हजार 868 मामले हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ऑनलाइन कॉन्सर्ट
महामारी से लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में शनिवार को ऑनलाइन कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के 100 जाने-माने गायक एक मंच पर नजर आए। ‘वन वर्ल्ड टूगेदर ऐट होम’ कार्यक्रम में सभी गायकों ने अपने घरों से ही प्रस्तुति दी। ग्लोबल सिटिजन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सिंगर लेडी गागा के साथ मिलकर इसका आयोजन किया। इसका प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, ट्विच, यूट्यूब, ट्यूनइन और अमेजन प्राइम पर आठ घंटे तक चला। इस मौके पर लेडी गागा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल फंड जमा करने के उद्देश्य से नहीं किया गया। इसके जरिए हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया स्वास्थ्यकर्मियों के काम की सराहना और सम्मान करती है। गायिका गीता ओरा ने कहा कि लोगों को डब्ल्यूएचओ की सलाह को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में भारतीय कलाकार विशाल मिश्रा, प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी गायक एंड्रा डे, प्यूर्तो रिको के लुई फॉन्सी समेत कई जाने-माने गायक शामिल हुए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.