नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सीजन कोरोनावायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के नहीं होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अक्टूबर-नवंबर की खाली विंडो में आईपीएल करा सकता है। इस साल आईपीएल नहीं होने से मोची से लेकर चीयरलीडर्स और अनकैप्ड खिलाड़ी से लेकर अंपायर तक सब प्रभावित होंगे। बोर्ड को भी 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा।
चिदंबरम स्टेडियम के बाहर उनकी दुकान है। वे रोजाना 500 रुपए कमाते हैं। मैच के दौरान वे खिलाड़ियों के ग्लव्स, पैड और जूते की रिपेयरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेंजाइजी की ओर से हर दिन के हजार रुपए मिलते हैं जबकि खिलाड़ी अलग से पैसे देते हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनकी आमदनी बंद हो गई है।
