Type Here to Get Search Results !

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप टलने की संभावना, लार से बॉल चमकाने पर बैन तय


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को होने वाली ऑनलाइन बैठक में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला लिया जाएगा। यह टूर्नामेंट इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। साथ ही क्रिकेट में लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध भी लग सकता है।

साथ ही बैठक में आईसीसी के अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव की तारीखों पर भी फैसला आ सकता है। मौजूदा अध्यक्ष शशांक मनोहर का कार्यकाल मई में खत्म हो चुका है। वे पहले ही अपने कार्यकाल को बढ़ाने से मना कर चुके हैं। नए अध्यक्ष के तौर पर इंग्लैंड बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम सबसे आगे है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एहसान मनी के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.