Type Here to Get Search Results !

प्रवासी श्रमिकों के सर्वे में बढ़ईगिरी के 27 हजार और ड्रायवर के रूप में 16 हजार श्रमिक चिन्हित


भोपाल। प्रवासी श्रमिकों के सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं। कोरोना संकट के दौरान अन्य राज्यों से जो श्रमिक मध्यप्रदेश लौटे हैं, उनमें लुहारी एवं बढ़ईगिरी के काम में लगे 27 हजार 721 और वाहन चालक का कार्य करने वाले 16 हजार 900 श्रमिक हैं। इसी तरह भवन एवं संरचना निर्माण में एक लाख 76 हजार 682, कृषि क्षेत्र में 99 हजार 26, ईंट और टाइल्स निर्माण में 37 हजार 805, दुकान, रेस्टॉरेंट में 27 हजार 26, लोडिंग कार्य में 20 हजार 124, मिस्त्री के कार्य में 16 हजार 208, प्रायवेट सुरक्षा में 12 हजार 629, रेहड़ी/हॉकर्स के कार्य में 10 हजार 784, वस्त्र उद्योग में 10 हजार 356, गारमेंट उद्योग में 9 हजार 464, प्लास्टिक और रसायन उद्योग में 8 हजार 252, रिक्शा चालक के रूप में 7 हजार 939 और पेंटिंग के कार्य में 6 हजार 302 श्रमिक कार्य कर रहे थे।