मुंबई। दिव्या खोसला कुमार ने भी संगीतकार वाजिद खान के असमय निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिव्या ने 17 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसका संगीत साजिद-वाजिद की जोड़ी ने ही दिया था। 53 सेकंड की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, 'हनी-हनी गाना, जिसके जरिए बॉलीवुड में मेरी यात्रा शुरू हुई थी, ये साजिद-वाजिद द्वारा ही कंपोज किया गया था... ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार और सुंदर आत्मा की कमी हमेशा गहराई से महसूस होती रहेगी।'
दिव्या ने सलमान के साथ थ्रोबैक वीडियो शेयर कर वाजिद को श्रद्धांजलि दी
जून 01, 2020
