Type Here to Get Search Results !

राज्य सरकार करेगी मूंग की खरीदी मूंग समर्थन मूल्य ₹7196 होगा

हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए सहमति दे दी है। राज्य सरकार मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर करेगी, मूंग का समर्थन मूल्य 7,196 रूपये रहेगा।

मूंग की फसल के लिए सबसे ज्यादा पानी दिया

नर्मदापुरम् संभाग के जिलों हरदा व होशंगाबाद में ग्रीष्मकालीन तीसरी फसल मूंग काफी अधिक क्षेत्रफल में बोई जाती है।  कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से तवा नहर से इस वर्ष काफी मात्रा में पानी दिया गया जिससे दोनों जिलों में अनुमान से अधिक क्षेत्रों में किसानों द्वारा मूंग की फसल बोई गई थी । पर्याप्त पानी और मौसम की अनुकूलता के चलते क्षेत्र में मूंग की फसल की पैदावार अच्छे पैमाने पर होना बताई जा रही है। हरदा जिले में एक अनुमान के मुताबिक करीब 700 से 900 करोड़ की मूंग होने का अनुमान है। राज्य सरकार के द्वारा मूंग फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदना, कोरोना संकट के दौरान किसानों को राहत देना। सरकार का यह फैसला इस संकट काल में राहत भरा है। 

संकट की इस घड़ी में ,मैं किसान के साथ

अभी गेहूं, चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सरकार द्वारा की जा रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है, मूंग के लिए किसानों का पंजीयन जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्हें उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कोरोना संकट काल में भी समिति स्तर पर खरीद की जा रही है। इसको लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल प्रयासरत थे । आज मीडिया में आई खबर अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्य के इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।  जिससे मूंग का समर्थन मूल्य 7196 ₹ रहेगा जिसके लिए  कोरोना कर्फ्यू से राहत के बाद किसानों को अपना पंजीयन करवाना होगा