मुंबई। करीना कपूर खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ दिख रही हैं। करीना बेटे के माथे को चूम रही हैं जबकि वो लेटा हुआ है। इस तस्वीर में जेह की कुछ झलक तो देखने को मिली है लेकिन यह भी पूरी तरह साफ नहीं है। यह तस्वीर करीना के फैन क्लब्स के द्वारा शेयर की गई है लेकिन करीना ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि फोटो में उनका बेटा जेह ही दिख रहा है। करीना ने दूसरे बेटे को इसी साल 21 फरवरी को जन्म दिया था लेकिन लंबे समय तक बेटे के नाम पर सस्पेंस बनाए रखा। पिछले दिनों खबरें उड़ीं कि करीना-सैफ के छोटे बेटे का नाम जेह है। बाद में करीना के पिता रणधीर कपूर ने पुष्टि कि उनके नाती का नाम जेह अली खान ही है। जेह लैटिन मूल का नाम है, जिसका अर्थ नीला पंछी होता है जिसके सिर पर कलगी होती है।
करीना कपूर के दूसरे बेटे जेह अली खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
जुलाई 15, 2021
