दो दर्जन से ज्यादा संगठनों का कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन साौंपा
भोपाल। करणी सेना सहित करीब दो दर्जन सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुरा पर रतलाम पुलिस द्वारा फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सामाजिक मुद्दे उठाने और आंदोलन करने वाले करणी सेना के प्रदेशअध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुरा के खिलाफ पुलिस हर मामले में नाम जोड़ देती है, जिससे बदनाम करके गिरफ्तार किया जा सके। इस साजिश को रोका नहीं गया तो प्रदेशभर में आंदोलन भड़क जाएगा। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह तोमर, प्रसंग परिहार, चेतन सिंह चंदेल, कृष्णा बुंदेला, कृष्णपाल सिंह, देवेंद्र सिंह भदौरिया, अभय सिंह परमार, अजीत सिंह सोलंकी, दीप सिंह सोनगरा, बहादुर सिंह तोमर, सचिन सिंह बघेल, प्रसंग परिहार, दीपक चौहान, जसवंत सिंह, गोविन्द सिंह गौर, सज्जन परमार, भवर सिंह, संजय ठाकुर, राजदीप सिंह, योगेन्द्र राजपूत, नीलेश राजपूत, शेर सिंह सोलंकी, गजराज सिंह, प्रदीप ठाकुर, मलखान सिंह, आकाश राजपूत सहित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा, राजपूत महापंचायत, सपाक्स समाज (गैर राजनीतिक संगठन), मध्यप्रदेश राजपूत समाज, विश्व क्षत्रिय अखाड़ा, महाराणा सेना, करणी सेना-भारत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भेल राजपूत समाज, परमार समाज भोपाल, क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत समाज, क्षत्रिय राजपूत महासभा, रॉयल राजपूत संगठन, श्री क्षत्रिय राजस्थान राजपूत महासभा आदि के प्रतिनिधि शामिल थे।


