Type Here to Get Search Results !

भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख ऊर्जा सचिव संजय दुबे से की मुलाकात।

बिजली संबंधी किसानों की समस्याओं  से प्रमुख ऊर्जा सचिव को कराया अवगत

भोपाल। भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हो रही किसानों की विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए भोपाल स्थित  मंत्रालय में प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे जी से मुलाकात की।  भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल में मालवा, मध्यभारत व महाकौशल प्रांत के पधाधिकारी सम्मिलित हुए। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे से हूई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान संघ ने मध्यप्रदेश में क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर तत्काल बदलकर उनके स्थान पर अधिक क्षमता वाले 

ट्रांसफार्मर लगाने कहा है। साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदले जाएं एवं ट्रांसफार्मर एंबुलेंस व्यवस्था प्रारंभ करने का सुझाव दिया। श्री आंजना ने आगे कहा कि कृषि पंपों हेतु दी जाने वाली अनियमित समय सारिणी से किसान परेशान है। इस हेतु किसान संघ ने मांग की है कि  कृषि पंपो हेतु दी जाने वाली बिजली की वर्तमान समय सारिणी को बदला जाये। साथ ही किसानों को 14 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाये। 

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चन्द्रकांत गौर ने मुख्यमंत्री स्थाई कृषि अनुदान पंप योजना प्रारंभ करने की बात रखते हुए इसे शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग रखी। श्री गौर ने आगे कहा कि किसानों की मांग के अनुरूप कम से कम 2 माह का टीसी कनेक्शन दिया जाना चाहिए। प्रत्येक डी सी.पर केवल सिस्टम सुधार हेतु अतिरिक्त कर्मचारी रखे जाएं ताकि तुरंत समस्याओं का निदान हो सके।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुए खंबे एवं तारों को तत्काल बदलने की मांग भी किसान संघ ने ऊर्जा सचिव के समक्ष रखी। जिस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रकांत जी गौर, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नमो नारायण दीक्षित, मालवा प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री रामप्रसाद सूर्या, मालवा प्रांत उपाध्यक्ष श्री दयाराम पाटीदार,

महाकौशल प्रांत मंत्री श्री रमेश यादव, महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री श्री भरत सिंह पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.