मुंबई। पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोकंडे दिसम्बर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई हैं, हालांकि हाल ही में हुई उनकी बेचलर पार्टी उनकी शादी का सबूत है। मुंबई में हुई अंकिता लोखंडे की बेचलर पार्टी में इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस शामिल हुई थीं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
अंकिता ने अपनी बेचलर पार्टी मुंबई के प्लश रेस्टोरेंट में रखी थी, जहां रश्मि देसाई, अपर्णा दीक्षित, मृणालिनी त्यागी, सृष्टि रोडे, माही विज और कई एक्ट्रेसेस शामिल हुई थीं। इस सेरेमनी में एक्ट्रेस ने वाइन कलर की खूबसरत ड्रेस पहनी थी। ब्राइड-टू-बी वाले केक को काटते हुए एक्ट्रेस ने ब्राइड-टू-बी वाला सैश भी पहना था।