Type Here to Get Search Results !

42 दिन चलेगा क्रिकेट का महासंग्राम; भारत में कितने बजे और कहां देख सकते हैं मुकाबला

मुंबई। टेस्ट क्रिकेट की सबसे पुरानी जंग एशेज सीरीज बुधवार से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली यह सीरीज 42 दिन चलेगी। इसमें 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया अपने नए कप्तान पैट कमिंस के साथ उतरेगी। हम आपको इस मेगा टूर्नामेंट के बारे में वह सब कुछ बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद एशेज को लेकर आपके रोमांच में और भी इजाफा होगा।

इस बार एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। पहला टेस्ट 8 दिसंबर से ब्रिसबेन क्रिकेट ग्रांउड में खेला जाएगा। भारतीय वक्त के मुताबिक, ये मुकाबला सुबह 05:30 से शुरू होगा।

'द एशेज' के सभी मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम में पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड शामिल हैं ।