Type Here to Get Search Results !

मंत्री डंग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित

भोपाल। पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर मंदसौर जिले के सुवासरा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री डंग ने कहा कि उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार अन्त्योदय के प्रणेता स्वर्गीय श्री दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, दलित, किसान और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम है।