शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महज 100 रुपये के लिए भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
100 रुपये के लिए भाई बना हत्यारा
पुलिस ने बताया कि बुढार थाना क्षेत्र के बैरिहा गांव के रहने वाले दीन दयाल पाव का अपने बड़े भाई प्रभु दयाल पाव से महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटा भाई प्रभु दयाल बड़े भाई को जमीन पर पटककर मारने लगा और तब तक मारता रहा जब तक बड़े भाई प्रभु दयाल ने दम नहीं तोड़ दिया.
शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे घर
मारपीट के दौरान हो रहे हो शोर को सुनकर पड़ोसी घर के पास पहुंचे तो देखा कि बड़ा भाई प्रभु दयाल जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. लोगों ने इसकी सूचना बुढार थाने की पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई दीन दयाल के खिलाफ 302 के तहत मामला कायम कर उसे हिरासत में ले लिया.