Type Here to Get Search Results !

चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान में तेजी चालान से करीब 50,000 की वसूली

बेगमगंज। नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है हर गुजरने वाले वाहन पर नजर रखी जा रही है टी आई राजपाल सिंह जादौन स्वयं मैदान में उतर कर वाहनों की सघन चेकिंग अपनी निगरानी में करवा रहे हैं आचार संहिता लगते ही अभी तक करीब 100 चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं जिन से करीब ₹50000 की वसूली की गई है आए दिन कहीं ना कहीं चेकिंग अभियान के चलते असामाजिक तत्वों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वह दूर से ही यहां वहां से भागते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पा रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि चुनाव ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में होना है इसको लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है इसी क्रम में वाहनों की चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

वाहन चेकिंग अभियान के लिए थाने के सामने पुलिस मुस्तैद