Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा द्रौपदी मुर्मू का भोपाल आगमन पर स्वागत

भोपाल। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आज भोपाल के राजकीय विमानतल आगमन पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती मुर्मू का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। मध्यप्रदेश के अन्य मंत्री गण ने भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया। श्रीमती मुर्मू के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पधारे हैं। भोपाल आगमन पर उनका भी स्वागत किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास, इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।