भोपाल। आज भोपाल टाकीज चौराहे पर आल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के भोपाल ऑफिस का इफ्तेताह मध्य प्रदेश के प्रभारी सैयद मिन्हाज उद्दीन साहब ने किया। इफ्तेताह के बाद सैयद मिन्हाज साहब ने कार्यकर्ताओं को खिताब करते हुए कहा की बड़ी खुशी की बात है की भोपाल में मजलिस का आफिस शुरू किया गया इस के साथ ही सभी एम.आई.एम कार्यकर्ताओं को नसीहत की के सभी को आपसी इत्तेफाक और इत्तेहाद के साथ काम करना है और मजलिस को मजबूत करना है। इस मौके पर मजलिस के जिम्मेदारों में क़ाज़ी सय्यद अनस अली, मुजाहिद अली खान, शोएब पठान, नईम सिद्दीकी, तौकीर निज़ामी, ताहीर अनवर, रउफ अहमद, डाक्टर रईस नदवी, नईम अहमद, आसिफ नरेला के साथ ही AIMIM भोपाल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश में ओवैसी की पार्टी ने शुरू की अपनी पारी, भोपाल में खोला पार्टी दफ्तर
नवंबर 23, 2022
Tags
