Type Here to Get Search Results !

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया 1.24 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा में एक करोड़ 24 लाख रूपये की लगात के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में वार्ड-39, चाण्क्यपुरी में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जायेगा। इस संजीवनी क्लीनिक का लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा। संजीवनी क्लीनिक में मरीजों को मुफ्त जाँच और मुफ्त दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस संजीवनी क्लीनिक के निर्माण में 56 लाख रूपये का व्यय किया जायेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर ऐशबाग फाटक से लेकर महामाई मंदिर तक भव्य विकास यात्रा निकाली गई।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा रहा है। इसी तारत्मय में वर्ष 2008 के बाद से नरेला विधानसभा में हर घर नर्मदा जल, सभी कॉलोनियों में पक्की सड़कों का जाल, हर घर बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-हितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही नरेला विधानसभा में 7-7 फ्लाईओवर की सौगात और महापुरूषों के जीवन पर आधारित थीम पार्कों के निर्माण से विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं, जो अनवरत जारी रहेंगे।