स्पेन। ब्राजील को टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जिताने वाले कप्तान डेनी अल्वेस रेप केस में अरेस्ट हुए हैं। उन्हें शुक्रवार को स्पेन से गिरफ्तार किया गया। 39 वर्षीय अल्वेस पर एक स्पेनिश महिला ने रेप के आरोप लगाए। पुलिस ने न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि कथित घटना 31 दिसंबर को बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में हुई। अब अल्वेस को जज के सामने पेश किया जाएगा, जो आरोपों पर फैसला करेंगे।
पुलिस ने मामले की ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया है। वे मैक्सिकन क्लब पुमास से प्रोफेशनल्स फुटबॉल खेलते हैं। अल्वेस ने बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसे बड़े क्लबों के लिए कई मेजर टाइटल जीते हैं।अल्वेस की कप्तानी में ब्राजील ने टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड मेडल जीता था।
