Type Here to Get Search Results !

सारा- शुभमन के रिलेशनशिप पर सोनम बाजवा ने लगाई मुहर

मुंबई। क्रिकेटर शुभमन गिल एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अपने लिंकअप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शुभमन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें शुभमन, पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि शुभमन ने सोनम से मिलने के बाद ही डबल सेंचुरी मारी है। इस फोटो पर सोनम ने शुभमन को चिढ़ाते हुए लिखा है कि ये 'सारा का सारा' झूठ है। जाहिर है कि सोनम ने अपने ट्विट में इनडायरेक्टली सारा अली खान की तरफ इशारा किया है।