Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने फूंका सीएम शिवराज सिंह का पुतला

माचलपुर। माचलपुर नगर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। 8 जनवरी को भोपाल में राज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (टीम जीवन सिंह शेरपुर) द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया था जिसमें प्रदेशभर से भारी तादाद में राजपूत समाज करणी सेना के लोग एकत्रित हुए थे। भोपाल में राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा  विभिन्न मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन में यह चेतावनी दी गई थी कि   हमारी मांगे ना मानने पर क्षेत्रीय स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा वहीं सीएम का पूतला फूंका जाएगा। माचलपुर में क्षैत्र के करणी सेना पदाधिकारियों द्वारा  पूतला दहन की खबर लगते ही माचलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। बड़ी देर तक पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। लेकिन पुलिस को चकमा देकर आखिर करणी सेना द्वारा सीएम का पूतला फूंक ही दिया। माचलपुर नगर के बजरंग रोड पर शिवराज मामा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया । पुतला दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.