बेगमगंज। सीएम राइज स्कूल के विशाल मैदान पर चल रहे ब्लॉक स्तरीय कॉस्को बाल प्रेमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला जयकांत इलेवन एवं आमिर इलेवन के बीच खेला गया। इस रोमांचकारी मैच में आमिर इलेवन ने विजय प्राप्त की।
![]() |
| विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते हुए |
बेगमगंज प्रेमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फायनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आमिर इलेवन ने 8 ओवर में 115 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयकांत इलेवन 95 रन ही बना सकी ।आमिर इलेवन ने 20 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवलकिशोर बब्लू यादव, उवेश मंसूरी, पत्रकार विशाल सिंह शिल्पी, नीरज यादव, शिव सेन, मुजाहिद अहमद ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया किया और विजेता टीम आमिर इलेवन को ट्राफी एवं 15 हजार नगद राशि प्रदान की वहीं उपविजेता टीम जयकांत इलेवन को ट्राफी एवं नगद राशि पुरूस्कार के रूप में प्रदान की गई। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच खालिद खान एवं मैन ऑफ द सीरीज यहया को दिया गया, बेस्ट बालर का पुरस्कार सतेन्द्र जाट को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में विशेष सहयोग सलीम तन्हा, उवेश भाई, जैद पठान, जावेद पठान, मिंकू ठाकुर, सुरजीत जाट आदि का रहा।

