झूठ और भ्रष्टाचार की है भाजपा सरकार- देवेन्द्र पटेल
बेगमगंज। प्रदेश में भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार सिर्फ झूठ और अन्याय करने वाली सरकार चल रही है जिसके नेता विधायक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जो आज के इस लोकतंत्र में आवाज उठाने वाले, सच कहने वाले लोगों पर ईडी, लोकायुक्त, सीबीआई आदि एंजेसियों की जांचें, छापेमारी करवाकर दबाव डाला जाता है और झूठे केस दर्ज कर दिए जाते हैं। ऐसी भ्रष्ट और दोगली सरकार जो कहती कुछ और है करती कुछ और है ऐंसी सरकार को उखाड़ फेंकना है और यह सब आप सभी प्रत्येक बूथ लेवल के कार्यकर्ता को लगन और ईमानदारी के साथ मेहनत करना है ताकि आगामी चुनाव में प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन सके ।
यह बात पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
![]() |
| कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन |
पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के द्वारा प्रजातंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं देश में डर का माहौल बना हुआ है। देश में रेलवे, एयरपोर्ट, राष्ट्रीय धरोहर और कई सेक्टरों की प्राइवेटीकरण कर चंद लोगों को सौंपा जा रहा है जिससे देश को कुछ लोगों का गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सरकार के मंत्री, विधायकों द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रयोग कर कांग्रेस के लोगों पर प्रकरण बनाकर दबाव डाला जाता है, प्रताड़ित किया जा रहा है, झूठे केस बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब इनसे नहीं डरना है और यदि किसी कार्यकर्ता पर झूठे केस दर्ज किए जाते हैं या उनके साथ गलत किया जाता है तो पूरा कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ खड़ा हुआ है और भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देना है। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पैसे के भूखे लोगों ने सरकार गिरा दी और बिकाऊ लाल जैसे बिके हुए विधायकों, गिरे हुए लोगों की सरकार चल रही है ऐसी भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोरी वाली और अन्याय वाली भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है पोलिंग बूथ तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को लगन, इमानदारी से मेहनत करना है और आगामी चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ कर देना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को चांद मियां एडवोकेट, राजेश इंदौरी,
सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, सुनील श्रीवास्तव गैरतगंज, रायसेन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रभात चावला, नीलमणि शाह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने और सदस्य बनाने लोगों कांग्रेस के प्रति जागरूक करने मार्गदर्शन दिया। मंच का संचालन उपेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा एवं आभार ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश सदस्य अखतर लाला, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, पार्षद अकरम पटेल, शाकिर मंसूरी, जफर शाह, शाकिर दादा, प्रदीप रघुवंशी जैथारी, टीकम सिंह लोधी बम्हौरी, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, लोकेंद्र सिंह लोधी, विजय पहलवान, मुजाहिद अहमद,अवधेश पटेल, चंद्रेश जैन, शादाब मंसूरी, विशाल शिल्पकार सहित आदि सहित सिलवानी, बेगमगंज, सुल्तानगंज, सियरमऊ, जैथारी, प्रतापगढ़, बम्हौरी, गैरतगंज, रायसेन से समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी, बीएलए, अल्पसंख्यक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

