Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा ने अपने 41वें बर्थडे पर किया डांस, खुशी से झूम उठीं देसी गर्ल

मुंबई । प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी18 जुलाई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने जन्मदिन के मौके पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही प्रशंसक उनकी क्यूटनेस से फूले नहीं समा रहे।

प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो उनकी टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं। उन्हें खुशी से झूमते हुए क्यूट डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी सिंपल और क्लासी लग रहा है।