Type Here to Get Search Results !

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती परंपरागत रूप से मनाई गई निकाली वाहन रैली

बेगमगंज। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश की रक्षा के लिए आंदोलन करते हुए अंग्रेजों को धूल चटाई, और अपना सर्वस्व न्योछावर करके बलिदान हो गई। रानी अवंतीबाई की बलिदान को हम जीवन पर्यंत नहीं भुला सकते। ऐसी महान वीरांगना की 192 वी जयंती पर्व पर लोधी युवा महासभा द्वारा लोहा मिल तिगड्डा से बाईक रैली  निकाली गई  जो  पुराना स्टैंड से होती हुई त्रिवेणी मंदिर पहुंची वहां से वापस बस स्टैंड आकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी  की मूर्ति पर पहुंची जहां समाज बंधुओ द्वारा पुष्प वर्ष कर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई।    

वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती पर निकली बाइक रैली

इस अवसर पर लोधी महासभा, लोधी युवा महासभा , लोधी महिला महासभा, आलोक महासभा  के कार्यकर्ताओं द्वारा एक चार पहिया जीप पर झांकी भी सजाई गई जिसमें एक बालिका को रानी अवंती बाई लोधी का रूप दिया गया जिस पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए और रानी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की वही कार्यक्रम में विशेष रूप से  लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह लोधी,नगर अध्यक्ष अमित लोधी, वरिष्ठ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश लोधी, जिला महिला अध्यक्ष सुषमा सीताराम लोधी,नगर महिला अध्यक्ष प्रिती बृजेश लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोहित सिंह लोधी, जाहर सिंह लोधी भगवान सिंह लोधी, अनिरुद्ध सिंह लोधी, यशवंत लोधी,  सहित समाज बंधु भारी संख्या में मौजूद रहे।