Type Here to Get Search Results !

तीस वर्षीय आदिवासी युवक फांसी के फंदे पर झूला

घर के अंदर सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी के फंदे पर लटकने से हुई मौत पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल पर लगी भीड़

बेगमगंज। क्षेत्र में आत्महत्याओं का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है छोटी-मोटी बातों पर भी महिला पुरुष फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने से नहीं चूक रहे हैं ऐसा ही एक मामला रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम मोदकपुर में सामने आया जहां 30 वर्षीय युवक ने छत में लगे पंखे से रस्सी  बांध कर फांसी का फंदा गले में पहनकर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि  मोदकपुर निवासी चेतराम आदिवासी का 30 वर्षीय पुत्र नीलेश आदिवासी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल गया। परिजनों ने जब देखा तो चीख पुकार मच गई गांव के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए तत्काल ग्राम कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया।