खेलो एमपी के तहत संभाग एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी आयोजित
![]() |
| बॉक्सिंग में मेडल प्राप्त करते हुए |
बेगमगंज। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती जरूरत है उसे मंच उपलब्ध कराने की रायसेन जिले के बेगमगंज में चाय की दुकान लगाने वाले की बेटी ने भोपाल में आयोजित खेलो एमपी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए सिल्वर संभाग स्तरीय में गोल्ड मेडल जीत कर जिला सहित बेगमगंज का नाम रोशन किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।
आपको बता दें कि चाय की दुकान लगाने वाले गुड्डू महेश रैकवार की बेटी ने संभाग स्तर पर जीता गोल्ड मेडल मध्य प्रदेश में खेलो एमपी गेम के तहत बेगमगंज माटी की सपूत संजना रैकवार ने प्रदेश स्तरीय भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता के सेकेंड राउंड में पहुंचने के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सिल्वर भी जीता जिससे नगर सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। संजना की इस कामयाबी पर उनके कोच राहुल सिंह, युवा समन्वयक सुभाष रैकवार, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य एमएल बघेले, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,
सपा जिला अध्यक्ष मुन्ना अली दाना, विक्रम सिंह ठाकुर, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, हिंदू उत्साह समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष शकील खान ठेकेदार, पार्षद बृजेश लोधी, लोकराज सिंह ठाकुर, रवि राज, बसंत शर्मा, शोभाराम नगरिया, सचिन तोमर, संजीव मुणोत, विजय सिंह घोसी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुजाहिद अहमद, हिंदू युवा सेवा दल अध्यक्ष किशन सिंह घोसी, हेमंत विश्वकर्मा, शालिगराम नेमा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहादत अली, बद्री प्रसाद रैकवार, पार्षद अजय जाट, प्रवीण जैन, आदि प्रमुख है।

