
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आसपास के रहवासियों को विवाह समारोह, बैठकें, सामुदायिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे, बृजेश लोधी, रवि राज, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल सिंह साहू, सत्यजीत दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़ा और निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
स्थानीय नागरिकों ने सामुदायिक भवन स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और नगर पालिका का आभार माना। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया।