- घाट की चढ़ाई पर हुआ जोरदार विस्फोट, आग की लपटों में घिरा ट्रक | पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा, धान की बोरियां बचीं
बाड़ी, जिला रायसेन I बाड़ी से 3 किलोमीटर दूर नागिन मोड़ पर मंगलवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे क्रमांक 45 पर अफरा-तफरी मच गई। धान से भरा एक बारह चक्का ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
चढ़ाई चढ़ते समय हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 09 NG 5738 गूगलबाड़ा बकतरा से धान भरकर उमरावगंज की ओर जा रहा था। नागिन मोड़ की खतरनाक चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक के केबिन में रखी बैटरी में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।
कूदकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि चालक और क्लीनर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में केबिन धू-धू कर जलने लगा। हालात बिगड़ते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
फायर ब्रिगेड ने बचाया लाखों का माल
घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को ट्रक के बाकी हिस्से और धान से भरे माल तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे लाखों रुपये का संभावित नुकसान टल गया। हालांकि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

यातायात रहा प्रभावित
घटना के बाद कुछ समय के लिए नागिन मोड़ मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर नगर के लोग और आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस व्यवस्था संभालने और लोगों की सुरक्षा में लगी रही। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा घाट की चढ़ाई पर यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।
ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट या बैटरी से लगी, जांच के बाद ही पता चलेगा
ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट या बैटरी से लगी है। इस संबंध में जांच के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा। ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामला जांच में लिया गया है।"
-राजेश तिवारी, थाना प्रभारी बाड़ी, जिला रायसेन