गौरतलब है कि वर्ष 2026 में बेगमगंज से 28 जायरीन ने हज की पवित्र यात्रा का सौभाग्य प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष 21 पुरुष और 18 महिलाएं, कुल 39 जायरीन, हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होंगे।
चयनित खुशनसीब जायरीन में मल़ग का तकिया से तबलीगी जमात के जिम्मेदार डॉ. इकबाल खान, हिदायतपुर से मो. साबिर चूड़ी वाले, रुबीना बी, नाहिद बी और अब्दुल वाहिद, काजी मोहल्ला से सैयद महबूब अली, अनीसा बी, आरिफ खान और शहनाज़ बी, पक्का फाटक से सैयद वासिद अली और साजिदा खातून, ढिमरोली गांव से शोएब खान मंसूरी, परवीन बी, नवाज खान मंसूरी और अब्दुल गफ्फार मंसूरी, बकरी बाजार से असलम खान मंसूरी और रईसा बी मंसूरी, बढ़ापुरा से रईस खान मंसूरी (पहलवान), परवीन मंसूरी और शाहजहां बी, मर्कज के सामने से रिजवान खान, हसीना बी, कहकशां अंजुम, अब्दुल रहीम खान, मो. उवैस खान, अंजुम बी और सहर बानो, टीचर कॉलोनी से मो. आसिफ उर्फ अस्सू मौलाना, जरीना बी, सना बी, मो. हफीज खान और जीनत बानो, गांधी बाजार से मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मो. आरिफ राईन, शेख बाबू, मो. अकरम राईन और सायना राईन, लखेरा मोहल्ला से मौलाना ज़ुबैर खान तथा किला अंदर से जब्बार खान मंसूरी और समीना मंसूरी शामिल हैं।
चयनित सभी जायरीन को नगरवासियों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके हज सफर की कामयाबी, कुबूलियत और सलामती की दुआ की है। पूरे शहर में इस खुशी के मौके पर उत्साह और मुबारकबाद का सिलसिला जारी है। चयनित जायरीन ने हज के फॉर्म भरने से लेकर जाने और आने तक अपनी सेवाएं दे रहे लोगों का शुक्रिया अदा किया है।