
नगर के माला फाटक स्थित प्राचीन श्रीजगदीश स्वामी मंदिर से गुरुवार की सुबह शुभ महूर्त में मंदिर के पुजारी पंडित शिवनारायण दुबे द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई।
इस अवसर पूर्वमंत्री रामपाल सिंह , क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, नपाध्यक्ष संदीप लोधी , भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद अजय जाट, कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , प्रदेश कांग्रेस पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर , कमल साहू , सहित भारी संख्या में सनातनी बंधुओं ने जगन्नाथ स्वामी की पूजा -अर्चना में भाग लेते हुए आरती उतारी ओर फिर अपने हाथों से रथ थामा ओर जयकारों के साथ चलितमान किया।
जगह -जगह उनके भव्य स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए गए थे और पुष्प वर्षा की गई।
आनबान शान से जगन्नाथ स्वामी अपने भ्राता बलदाऊ , बहन सुभद्रा को साथ लेकर माला फाटक से महादेवपुरा , बजरिया , कबीट चौराहा , गांधी बाजार , मेन रोड , पुराना बस स्टैंड , सागर रोड़, माला पेट्रोल पंप से होकर वापस भोपाल रोड , नया बस स्टैंड से दशहरा मैदान श्रीहनुमान मंदिर पहुंचा। जहां आज गुरुवार को रात्रि विश्राम के बाद 17 जुलाई शुक्रवार को वापसी वहीं जगदीश मंदिर माला फाटक पहुंचकर समापन के साथ विश्राम लेंगे।
उपरोक्त सभी स्थानों पर रास्ते भर सड़क के दोनों किनारों पर नगर सहित गांव -गांव से आए श्रद्धालुओं की भीड़ ने उनकी भव्य अगवानी के साथ पुष्प वर्षा के साथ मत्था टेका , श्रद्धालु पुरुष , महिलाएं आरती उतारी ओर जयकारे लगाती रही। हजारों भक्तों को जगन्नाथ का भात प्रसादी के रूप में मिला।
एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी , एसडीओपुलिस सोनाली गुप्ता, तहसीलदार प्रमोद उईके थाना प्रभारी राजीव उइके सहित पुलिसबल सुरक्षा व्यवस्था के साथ चाकचौबंद रहा।