Type Here to Get Search Results !

कब्रिस्तान की आड़ में कब्जा करके अवैध निर्माण, केडीए ने फोर्स के साथ किया ध्वस्तीकरण

  • हाईकोर्ट से मुकदमा हारने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया


कानपुर (वेद गुप्ता) ।
बर्रा-6 क्षेत्र में शनिवार तड़के सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। हाईवे के पास बने निर्माण को हटाने के लिए केडीए की टीम भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। चार से पांच बुलडोजरों से चिह्नित हिस्से को ध्वस्त किया गया।


केडीए अधिकारियों के अनुसार, सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के खिलाफ संबंधित पक्ष न्यायालय भी गया था, लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद ध्वस्तीकरण किया गया।


केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि रिकॉर्ड में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। केवल सरकारी भूमि की सीमा में बने कथित अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कब्रों के अंदर के हिस्से को नहीं छुआ गया और सिर्फ ऊपरी हिस्से में सरकारी जमीन पर किया गया निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान केडीए अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।