Type Here to Get Search Results !

भोपाल के विकास की नई तस्वीर, अब व्यापार और बाजारों की जरूरतों को मिले सही स्थान — धर्मेंद्र शर्मा

  • भोपाल मास्टर प्लान पर कैट का वक्तव्य
भोपाल ।  भोपाल के लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी होना राजधानी के सुनियोजित और संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कैट इसका स्वागत करता है। साथ ही, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों की आपत्तियों और सुझावों का निष्पक्ष एवं व्यावहारिक निराकरण सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

अंतिम मास्टर प्लान में व्यापार, ट्रैफिक, पार्किंग, बाजारों के विकास और छोटे-बड़े व्यापारियों की व्यावहारिक जरूरतों को पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए। यह मास्टर प्लान भोपाल के अगले 20 वर्षों के विकास की मजबूत आधारशिला बने और शहर के विस्तार के साथ व्यापारिक गतिविधियों को सुविधाजनक, व्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करे।