कानपुर (वेद गुप्ता)। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के मेडिकल रिसर्च यूनिट (एम आर यू) के तत्वाधान में आज दिनांक 08/10/26 को दो दिवसीय फ्लो साइटोमेट्री वर्कशॉप आयोजित की जा रही है ।
वर्कशॉप का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय काला, उपप्रधानाचार्य डॉ ऋचा गिरी, एम आर यू सचिव डॉ सौरभ अग्रवाल व अन्य संकाय सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ संजय काला ने फ़्लो साइटोमेट्री के अनुसंधान एवं क्लिनिकल महत्व पर चर्चा की। उन्होंनें बताया कि यह प्रणाली ब्लड कैंसर (ल्यूकीमिया) की सटीक जांच में बहुत कारगर है। इससे कैंसर के रिलैप्स को शीघ्र पहचाना जा सकता है।
यह प्रशिक्षण डॉ सोनल अमित आचार्य एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग एएसएमसी कानपुर देहात तथा वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ शिव कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया जा रहा है। डॉ सोनल अमित ने बताया कि इस तकनीक से रक्त एवं बोन मैरो की कोशिकाओं का बहु-पैरामीटर स्तर पर तीव्र एवं अधिक सटीक इम्यूनोफेनोटाइपिंग किया जा सकता है। इससे विभिन्न प्रकार के ल्यूकेमिया एवं लिम्फोमा के बीच अंतर करने, रोग की सही श्रेणी निर्धारित करने तथा उपचार के प्रति रोगी की प्रतिक्रिया की निगरानी में सहायता मिलेगी


