Type Here to Get Search Results !

आध्यात्म मंत्री श्री शर्मा 4 जनवरी से श्रीलंका के 5 दिवसीय प्रवास पर

भोपाल। आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रतिनिधि के रूप में श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर 4 जनवरी को सुबह 5 बजे श्रीलंका के 5 दिवसीय प्रवास पर रवाना होंगे। अपर मुख्य सचिव आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव दौरे में साथ रहेंगे।

मंत्री श्री शर्मा कोलम्बो में श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल साँची में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय एवं शिक्षा केन्द्र की स्थापना के लिये भूमि आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आध्यात्म मंत्री श्रीलंका में महाबौधि समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीतामाता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंत्री श्री पी.सी. शर्मा 9 जनवरी को सुबह भोपाल वापस आयेंगे।
श्रीलंका सरकार को भेंट करेंगे पवित्र पुस्तक
मंत्री श्री पी.सी. शर्मा श्रीलंका में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को भगवान बुद्ध की पवित्र पुस्तक भेंट करेंगे। बौद्ध धर्मगुरु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने यह पुस्तक मंत्री श्री पी.सी. शर्मा को शुक्रवार को सौंपी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.