भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मंत्रालय से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 8 हजार 241 हितग्राहियों को 82 करोड़ 41 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की। राशि में से 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दी गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक अंतर्गत प्रदेश में अभी तक 5 लाख 82 हजार 625 आवास स्वीकृत हुए हैं। वर्तमान में ग्रीन एवं ऑरेंज जोन के 13 हजार 972 हितग्राहियों की राशि नगरीय निकायों के खातों में अंतरित की गयी है। ग्रीन एवं ऑरेंज जोन के जिन हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी है वे अपना आवास निर्माण करा सकेंगे। इस अवसर पर आयुक्त नगरीय प्रशासन पी.नरहरि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत में कहा कि रोटी, कपड़े के साथ मकान भी सबके लिए आवश्यक है। इसी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए आवास योजना चलायी जा रही है। मकान बनाने के लिए आपको ढाई लाख रूपये की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। आज प्रथम किस्त में एक लाख रूपए दिए गए हैं। अच्छा मकान बनाएं, समय से कार्य पूरा करें, दूसरी एवं तीसरी किस्त शीघ्र ही आपके खातों में पहुंच जाएगी।