भोपाल। राज्य शासन द्वारा बिगड़े वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ग्रामीण परिवारों को कम समय में रोजगार दिलाने, दीर्घ अवधि में आजीविका सुदृढ़ करने और वन आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से बाँस रोपण की विशेष परियोजना आरंभ की गई है। मनरेगा के तहत प्रदेश के 5 जिलों जबलपुर, मण्डला, सिवनी, छिंदवाड़ा और बैतूल के 11 वन मण्डलों में योजना का क्रियान्वयन और प्रबंधन किया जायेगा। परियोजना में इस वर्ष 1100 हेक्टेयर वन क्षेत्र में बाँस रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योजना के पहले 5 सालों तक निर्धन परिवार सुनिश्चित रोजगार प्राप्त करेंगे। ये परिवार बाँस के रोपणों का प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। छठवें वर्ष से बाँस का उत्पादन शुरू होने पर स्व-सहायता समूह के साथ हिस्सेदारी कर प्रबंधन को प्रभावी बनाया जायेगा।
