नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए सेल्फ नॉमिनेशन के तहत आवेदन जमा करने की समय सीमा 3 से बढ़ाकर 22 जून कर दी है। मंत्रालय के मुताबिक, वह अप्लाई करने से वंचित न रहे सके। कोरोना के कारण खिलाड़ियों को अधिकारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सिफारिश करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण अब तक कई खिलाड़ी आवेदन नहीं कर पाए हैं। खिलाड़ियों और एसोसिएशन की ओर से समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
खेल मंत्रालय ने अवॉर्ड के लिए आवेदन में अधिकारियों और एसोसिएशन के सिफारिश करने वाले कॉलम को खाली छोड़ने की भी छूट दे दी है।आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए हैं।
