Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दिखाई जर्सी की झलक

नई दिल्ली। बीते जमाने की जर्सी के प्रति टीम इंडिया का झुकाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारतीय टीम ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 1992 वर्ल्ड कप जैसी रेट्रो जर्सी को पहनना शुरू किया। अब यह सिलसिला टेस्ट क्रिकेट तक पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी 90 के दशक जैसी जर्सी में उतरेंगे। टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शनिवार को इस जर्सी की झलक दिखलाई। जडेजा ने जो स्वेटर पहन रखा है उसका गला वी शेप में नीले कलर का है। 90 के दशक में भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह का स्वेटर पहनते थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के साथ अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयनित सभी भारतीय खिलाड़ी 19 मई से मुंबई में क्वारैंटाइन है। खिलाड़ियों की नियमित तौर पर कोरोना की जांच की जा रही है। टीम इंडिया 2 जून को चार्टर्ड प्लेन से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी इंग्लैंड में एक टेस्ट सहित वनडे और टी-20 सीरीज के लिए जाएगी।

Tags