बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम तुलसीपार में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता को मंगलवार को जली हुई अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था। जिसे गंभीर अवस्था में सागर रेफर कर दिया था जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
![]() |
| आग से गंभीर अवस्था में जली लीलाबाई |
नव विवाहित लीला बाई के परिजनों ने दामाद के ऊपर तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन सौंप कर महिला के मृत्यु पूर्व बयान फिर से दर्ज कराने की मांग की है।
लीलाबाई के पिता रामसेवक अहिरवार निवासी उमरमऊ जिला सागर ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में घटना कुछ इस तरह बताई है कि लीला बाई अपनी ससुराल तुलसीपार बेगमगंज में घर में खाना बना रही थी इसी दौरान उसका पति मुकेश अहिरवार घर में आया और किसी बात पर झगड़ा करने लगा बात अधिक बढ़ने पर उसने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया जिस कारण चूल्हे की आग लीलाबाई के कपड़ों में लग गई , पत्नी को आंख से जलता हुआ देखने के बावजूद भी पति ने बचाने का भी प्रयास नहीं किया बाद में अन्य लोगों के कहने पर उसे सिविल अस्पताल बेगमगंज में ले जाकर भर्ती किया और लीलाबाई पर दबाव बनाकर तहसीलदार को गलत बयान कराए हैं। लीला बाई का विवाह उन्होंने सम्मेलन से किया था तभी से उसका पति दहेज लाने पर से प्रताड़ित करता रहता था। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रामसेवक अहिरवार ने लीलाबाई के बयान फिर से कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके उन्होंने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मुकेश के परिजनों में उससे पूर्व एक महिला को आग लगाकर जला कर मार डाला था जिसमें आरोपी जेल के अंदर निरुध्द है उनकी बेटी को भी उसके पति मुकेश ने जलाया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

