Type Here to Get Search Results !

डेढ़ साल के शौर्य की हुई हार्ट सर्जरी

बेगमगंज। शासन की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृतियों आदि का उपचार निशुल्क प्रदान कर गरीब परिवारों को राहत प्रदान की जा रही है जिसके तहत ग्राम केसलोन के  एक वर्ष सात माह के बालक के दिल में छेद होने के कारण निशुल्क ऑपरेशन भोपाल के चिरायु अस्पताल में कराकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

मासूम बालक शौर्य हार्ट सर्जरी के बाद

सिविल अस्पताल में आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू के द्वारा प्रस्तावित केसलोन ग्राम के नवल सिंह ठाकुर के 1 साल 7 माह के पुत्र शौर्य ठाकुर के दिल में छेद होने के कारण परिजन परेशान थे तब इसकी जानकारी सिविल अस्पताल आरबीएसके विभाग को लगने पर उक्त बालक का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है शासन से स्वीकृति मिलने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल में उक्त बालक के हार्ट का ऑपरेशन नि:शुल्क करा कर दिल के छेद को बंद किया गया है तब से बालक स्वस्थ है और परिजन चिंता मुक्त हो गए हैं।

इस संबंध में सिविल अस्पताल के आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू का कहना है कि बच्चों में विभिन्न प्रकार की जन्मजात विकृतियां यदि है तो इसके संबंध में शासन की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क उपचार व्यवस्था का लाभ संबंधित लोग अवश्य उठाएं।