Type Here to Get Search Results !

मकर सक्रांति पर नर्मदा तटों पर लगे मेले श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी उमड़ा जनसमूह

बरेली। रायसेन वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति के चलते हिंदू धर्म के मुख्य पर्व मकर सक्रांति पर आज धर्म और आस्था से जुड़े जनसमूह ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी तटों पर लगे भव्य मेले आपको बता दें कि कोरोना काल के चलते पिछले 2 वर्षों से नर्मदा तटों पर भीड़भाड़ और मेले के लिए शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था परंतु लंबे अंतराल के बाद आज बरेली क्षेत्र के आसपास के मुख्य नर्मदा तटों पर भारी संख्या में जन समूह ने आस्था की डुबकी लगाई और मेलों का भव्य आयोजन भी देखने को मिला इसी बीच बरेली  क्षेत्र के कुछ खास तटों पर जिनमें बगल वाड़ा मांगरोल सहित अलीगंज और अन्य नर्मदा तटों पर भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली 14 जनवरी की रात से ही नर्मदा भक्तों का तटों पर आना जाना शुरू हो गया था वही दिन भर 15 जनवरी को लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई क्षेत्र और दूरदराज से आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पूजा पाठ के साथ स्नान का लाभ लिया वही एक और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा राजस्व और नगर परिषद के मुख्य अधिकारियों द्वारा 2 दिन पूर्व से ही तटों पर श्रद्धालुओं के लिए उचित और उपयुक्त व्यवस्थाएं की गई जिनका प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया था और सभी व्यवस्थाएं सुचारू की गई जिसमें बरेली तहसीलदार निकिता तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई एक और थाना प्रभारी आशीष सप्रे के मार्गदर्शन में और एसडीओपी राजीव जांगले के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्थाएं सभी तटों पर चाक-चौबंद रही मेलों में जगह जगह श्रद्धालुओं ने दाल बाटी का कार्यक्रम रखा वही एक और पूजन पाठ भी चलता रहा ग्राम पंचायतों द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई।