Type Here to Get Search Results !

हरदा में चल रहे कमल युवा खेल महोत्सव का तीसरे वर्ष में शानदार प्रवेश..............

12 जनवरी को होगा समापन..........

हरदा /भोपाल। हरदा जिले में चल रहे कमल युवा खेल महोत्सव 2022- 23 अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया। नए साल के दूसरे दिन खेल महोत्सव के जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। पहले विकासखंड स्तर हरदा ,खिरकिया, टिमरनी में खेलों का आयोजन किया गया था  जो बीते वर्ष 30 दिसंबर तक चला। 2023 के शुरू होते ही अब जिले स्तर पर फाइनल मैच होने शुरू हो गए। सोमवार के दिन शूटिंग बॉल और योगा को लेकर फाइनल परिणाम सामने आए है।

योगा में 14 से 17 वर्ष के बालक ग्रुप में टिमरनी के प्रशांत प्रथम, वैदिक विद्यापीठम के लोकेंद्र द्वितीय और तीसरे स्थान पर हरदा के युवराज राजपूत और वैदिक विद्यापीठम के गौतम रहे। 14 से 17 वर्ष की बालिका ग्रुप में हरदा की अनुष्का सोनी पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर हरदा की आराधना ठाकुर और खिरकिया की बहन लता तीसरे नंबर पर रही।

19 वर्ष की बालिका ग्रुप में स्नेहा प्रथम और सिद्धि दूसरे स्थान पर रही। बालक ग्रुप में खिरकिया के मनोज प्रथम हरदा के सार्थक द्वितीय और रुपेश रघुवंशी वैदिक विद्यापीठम के तृतीय स्थान पर रहे। समाचार लिखे जाने तक शूटिंग बाल के मैच जारी  थे।