Type Here to Get Search Results !

हिंदू युवा सेवा दल के तत्वाधान में निकाली गई चुनरी चंदेवा यात्रा

बेगमगंज। विगत वर्षों की भांति इस बार भी पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से विशाल चुनरी एवं चंदेवा यात्रा हिंदू युवा सेवा दल के तत्वाधान  में निकाली गई जिसका विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

पंचमी पर निकाली गई चुनरी यात्रा

चुनरी यात्रा में शामिल कन्याएं एवं महिलाएं चुनरी हाथों में थामे  हुए मैया के जयकारे लगाते और भजन गाती हुई चल रही थीं। वही युवा ढोल बाजों की थाप पर लेझमों के करतब दिखाते और जयकारे लागत चल रहे थे।

चुनरी एवं चंदेवा यात्रा प्रत्येक वर्ष पंचमी को निकाली जाती है यह यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, किला, राजपूत मोहल्ला, माला फाटक, काजी मोहल्ले से होते हुए खेरापति माता की मड़िया पर पहुंची जहां चुनरी चंदेवा चढ़ाया गया। और आरती का आयोजन किया गया।

चुनरी यात्रा में भारी मात्रा में समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, हिंदू युवा सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए जो व्यवस्थाएं करते नजर आए जगह-जगह जल पान की व्यवस्था भी समाजसेवियों द्वारा की गई थी। चुनरी यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी अपनी सेवाएं देते नजर आए।